दिल्ली में पेट्रोल सस्ता, सीएनजी महंगी

शीला दीक्षित की सरकार ने सबसे पहले दुनिया भर में ढिंढोरा पीट दिया कि दिल्ली में पेट्रोल के दाम कम हो गये हैं। 20 फीसदी वैट पेट्रोल के दाम पर नहीं बल्कि सिर्फ बढ़े हुए दाम पर वैट हटाया है। यानी यहां पर पेट्रोल की कीमत में मात्र 1.26 पैसे की कमी आयेगी। 7.30 रुपए तक दाम बढ़ाने के बाद 1.26 रुपए घटाने से पब्लिक सरकार से खासी नाराज है। इस नाराजगी को दरकिनार करते हुए शीला सरकार ने सीएनजी पर 5 प्रतिशत वैट बढ़ा दिया। यानी ऑटो, बस, टैक्सी में सफर करना अब महंगा हो जायेगा।
इसके अलावा बजट में पेश किये गये अन्य बिंदुओं पर गौर करें तो दिल्ली में मोनो रेल चलाने को हरी झंडी दे दी गई है। साथ ही परिवहन व ट्रैफिक व्यवस्था पर बजट बढ़ाने का ऐलान किया गया है। शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार ने वैट बढ़ा दिया है। साथ ही थोक भाव में कपड़े के दाम पर वैट बढ़ा दिया गया है।
बजट सत्र की आज हंगामेदार शुरुआत हुई। भाजपा विधायकों की ओर से शहर में बिजली और पानी की किल्लत का मुद्दा उठाए जाने के बाद सदन में हंगामा हो गया जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद नेता प्रतिपक्ष वी के मल्होत्रा ने बिजली और पानी के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने मांग को खारिज कर दिया जिससे विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे । भाजपा विधायक खड़े होकर तख्तियां दिखाने लगे और नागरिकों को बिजली, पानी मुहैया कराने में नाकाम रहने पर सरकार की आलोचना की। कुछ विधायक तो वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा विधायक सुभाष सचदेवा ने विरोध के लिए अपने कपड़ों पर नारे लिखे थे और बाल मुंडवा लिए थे। अध्यक्ष ने मार्शलों से कहा कि वह सचदेवा को अस्थायी तौर पर सदन से बाहर करें और नारे लिखे हुए कपड़े उतार कर आने के बाद ही सदन में प्रवेश की इजाजत दें।












Click it and Unblock the Notifications