मनचलों का विरोध पड़ा भारी राष्ट्रीय वॉलीवाल खिलाडी पर फेंका गया तेजाब

राज्य में अपराध ठीक वैसे ही बढ़ रहा है जैसे भारत की जनसंख्या। जहाँ अभी बीते दिनों राज्य में लूट बलात्कार और हत्या की कई वारदातें से सरकार विपक्ष के सवालों के घेरे में थी वहीं आज फिर एक बार सरकार की शासन व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं राज्य में हुआ ताजा मामला ये बताता है की सरकार के द्वारा किये गए अपराध नियंत्रण के दावे महज लुभावने वादे हैं जिनको देखकर लगता है की शायद ही कभी ये पूरे हों।
आपको बता दें की राज्य के रोहतक में अपनी प्रेक्टिस से घर लौट रही राष्ट्रीय जूनियर वॉली वाल खिलाड़ी पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने सरेराह तेज़ाब फेंक दिया । मौके पर मौजूद लोगों द्वारा किशोरी को रोहतक पीजीआई ले जाया गया जहां डाक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का 20 प्रतिशत चेहरा तेज़ाब से झुलस चुका है जिसने लड़की की आंख और मुह को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है साथ ही डाक्टरों ने ये भी बताया की लड़की की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वॉली वाल की जूनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी लड़की का नाम ऋतु है जो रोहतक के प्रेम नगर में रहती है लड़की रोज की तरह अपनी प्रेक्टिस के लिए घर के नजदीक सैनी पब्लिक स्कूल के ग्राउंड गयी थी और प्रेक्टिस कर घर लौट रही थी जहां करीब सवा पांच बजे जैसे ही वो अपने घर के कुछ दूर पहुंची वैसे ही एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आए और उससे कुछ बात करी युवती कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाइक सवार युवकों ने उस पर तेज़ाब डाल दिया।
अगर सूत्रों की माने तो युवकों द्वारा कई दिनों से उसे परेशान किया जा रहा था और आज लड़की के विरोध के चलते युवकों द्वारा ऐसा किया गया।
लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनकी लड़की ने कभी भी अपने साथ हुई छेड़छाड़ का खुलासा परिवार के सामने नहीं किया। अगर वो इस विषय में उन्हें बताती तो वो लोग जरूर पुलिस से संपर्क करते और उनकी बेटी के साथ इस तरह कि घटना नहीं होती।
मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों, इलाके के नागरिकों, दुकानदारों तथा भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया जिसे एसपी के जिसे एसपी के आश्वासन के बाद खोला जा सका। जिले के एसपी ने जानकारी देते हुए कहा की जल्द ही दोषी युवकों की गिरफ्तारी होगी और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त दंडात्मक कार्यवाही होगी।












Click it and Unblock the Notifications