पाकिस्‍तान में अमेरिकी ड्रोन हमला, 4 आतंकवादी मरे

drone attack
वाशिंगटन। पाकिस्तान में सत्ताधारी पीपीपी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है पाक ने पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने ही पूर्व पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री और मेरी मां (बेनजीर भुट्टो) की हत्‍या के जिम्‍मेदार है। वहीं पाकिस्‍तान में बमबारी पर उन्‍होंने कहा क‍ि अब भारी बमबारी रूकनी चाहिए। पाकिस्‍तान के उत्‍तरी वजीरिस्‍तान में अमेरिकी ड्रोल हमले में चार चरमपंथी मारे गये है। ड्रोन विमान ने दो मिसाइलें दागी।

इसके साथ ही बिलावल ने कहा कि उनके मुल्क पर भारी बमबारी (कारपेट बाम्बिंग) रुकनी चाहिए और ड्रोन हमले आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को क्षति पहुंचा रहे हैं। अमेरिकी ड्रोन हमले को खत्म करने का आह्वान करते हुए बिलावल ने कहा कि ये हमले पाकिस्तान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

बिलावल ने एमएसएनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान में ड्रोन हमलों के जरिए भारी बमबारी से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नुकसान होगा। यह हमारी संप्रभुता का घोर उल्लंघन है और इसे खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी युद्ध शक्ति अधिनियम और अंतराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है।

अमेरिका एक उंचाई पर पहुंचकर पूरी दुनिया के लिए मिसाल था और मैं उम्मीद करता हूं कि वह फिर से उसी रुतबे को हासिल करे। बिलावल ने अमेरिका की उस दलील को मानने से इंकार कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ड्रोन हमला प्रमुख हथियार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान आपसी मतभेदों को दूर करने प्रयास कर रहे हैं।

उत्‍तरी वजीरिस्‍तान को अमेरिकी अधिकारी अलकायदा और तालिबान का मजबूत गढ़ मानते है। अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में 4 लोग मारे गये है। मिसाइल हमले से मकान में आग लग गयी है। आतंकवादियों के द्वारा घटनास्‍थल पर लोगों को पहुंचने से रोका जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+