आरुषि-हेमराज को आपत्तिजनक स्थिति में देख मां-बाप ने की हत्या

सीबीआई की इस दलील का जोरदार खंडन करते हुए दंतचिकित्सक दंपति कहा कि अभिजात्य समाज में सेक्स कोई बड़ी बात नहीं और यह हत्या की वजह नहीं हो सकती। मई 2008 के दोहरे हत्याकांड मामले में आरोप तय करने के लिए अपनी दलीलों को दोबारा शुरू करते हुए सीबीआई के वकील आर के सैनी ने विशेष न्यायाधीश श्याम लाल को कहा कि हादसे के दिन तलवार दंपति देर शाम घर आए और आरूषि और हेमराज को बैठक कमरे में नहीं पाकर अपनी बेटी के कमरे में गए।
सैनी ने कहा कि कमरा अंदर से बंद था लेकिन तलवार दंपति ने एक अन्य चाभी से उसे बाहर से खोला और अपनी बेटी और हेमराज को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आपे से बाहर हो गए। गोल्फ स्टिक से वार किया उन्होंने बताया कि गुस्साए तलवार ने गोल्फ के डंडे से हेमराज और अपनी बेटी पर बार-बार वार किया। सीबीआई के वकील सैनी ने कहा कि जब दोनों बेहोश हो गए तो तलवार दंपति ने सर्जिकल ब्लेड से उनका गला काट डाला।
यह काम बेहद सफाई के साथ किया गया जिसकी उम्मीद उनके जैसे विशेषज्ञों से ही की जा सकती है। नुपुर ने हालांकि आरोप का खंडन किया और कहा कि वे अभिजात्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं जहां कोई किसी की हत्या ऐसी यौन हरकतों के लिए नहीं करता। उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी से काफी प्यार करते थे और उसे आपत्तिजनक स्थिति में पाने के बाद भी उसकी हत्या का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता क्योंकि मामले को सुलझाया जा सकता था।
वकील ने दावा किया कि हेमराज ने घर में चोरी करने के लिए आरूषि की हत्या कर डाली। हालांकि यह साफ नहीं है कि हेमराज की हत्या किसने की और सीबीआई मामले को सुलझा पाने में बुरी तरह नाकाम रही।












Click it and Unblock the Notifications