पीएनबी इमारत में लगी भयानक आग, कई लोग फंसे

सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर फंसे लोगो को टॉप की मंजिल पर ले जाया गया है। जहां से हाइड्रोलीक लेडर के जरिए एक एक कर लोंगो को बाहर निकाला जा रहा है। अभी भी कुछ लोग चौथी मंजिल पर फंसे हुए है, लंकिन वे सुरक्षित है। फंसे लोगो में से अधिकत्तर बैंक कर्मचारी है।
जिस मंजिल पर आग लगी हुई है उसका शीशा तोड़कर धुएं को बाहर निकाला जा रहा है। ताकि आग दूसरी मंजिल तक न पहुंचे और फंसे लोगो को कोई भी दम घुटने को शिकार न हो। इमारत में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगाया जा पाया है। आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर ऊपर तक फैल रही है।
बैंक कर्मचारियो का कहना है कि बैंक में ऑडिट चल रही थी, तभी उन्होंने धंआ देख और पूरे ऑफिस में अफरा तफरी मच गई। शाम पौने पांच बजे आग लगी। इस रेस्कयू ऑपरेशन में मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड लोगों, दिल्ली पुलिस और साथ ही आम आदमी भी मिलकर मदद कर रहे थे। एक-एक करके लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications