आईआईटी-जेईई 2012 के परिणाम घोषित

आईआईटी जेईई के नतीजों के आधार पर छात्रों को आईआईटी रुड़की, दिल्ली, कानपुर, मुंबई, चेन्नई, गुवाहाटी, खड़गपुर, गांधीनगर, मंडी, राजस्थान, रोपड़, इंदौर, हैदराबाद, भुवनेश्वर और पटना के साथ-साथ बीएचयू वाराणसी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस धनबाद में प्रवेश दिया जायेगा।
परिणाम जानने के लिए क्लिक करें
इस साल पहली बार आईआईटी जेईई की उत्तर पुस्तिका सही परिणामों के साथ इम्तहान के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर डाल दी गई थी, लिहाजा छात्रों को इस बात का तो अंदाजा हो गया है कि उन्हें कितने अंक मिलेंगे, लेकिन हां अब रैंक कितनी आयेगी, यह आज मालूम चलेगा। 10 से 14 मई तक उम्मीदवारों की शिकायत का समाधान करने के बाद अब शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है।
इस साल आईआईटी जेईई की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई ने आयोजित करायी है। इस साल सबसे ज्यादा परीक्षार्थी कानपुर जोन से बेठे थे, उसके बाद मद्रास जोन से। सभी संस्थानों में कुल मिलाकर करीब 9600 सीटें हैं, जिनके लिए 8 अप्रैल को 1067 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications