कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव

पार्टी सूत्रों की माने तो आलकमान स्तर पर डिंपल यादव को लोकसभा चुनाव लड़ाये जाने पर विचार किया जा रहा है। कन्नौज सीट से तीन बार सांसद का चुनाव जीत चुके अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद विधानपरिषद की सदस्यता ग्रहण की और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।
रिक्त हुई इस सीट से डि पल यादव को सपा उम्मीदवार बनाने की मांग सपा कार्यकताओं ने भी उठानी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कन्नौज से सपा कार्यकताओं का एक समूह साइकिल यात्रा कर जल्दी ही लखनऊ आयेगा और पार्टी आलाकमान से श्रीमती डिंपल की उम्मीदवारी का दबाव बनायेगा।
कन्नौज संसदीय क्षेत्र के राम सजीवन यादव का कहना है कि कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्रीमती डि पल यादव से बेहतर कोई और चुनाव नहीं लड़ सकता इसलिए उन्हें ही उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने इस बाबत कन्नौज में साइकिल जुलूस भी निकाला था। दूसरी ओर पार्टी आलाकमान श्रीमती यादव को उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर काफी फूंक-फूंककर कदम रख रहा है।
वर्ष 2009 में श्रीमती यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उपचुनाव हार चुकी हैं, उन्हें कांग्रेस के राज बब्बर से तगड़ी शिकस्त मिली थी। पार्टी आलाकमान उस हार से सबक लेते हुए प्रत्याशी की घोषणा में जल्दबाजी नहीं करना चाहता। हार की वजह से पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। फिरोजाबाद सीट भी अखिलेश यादव के इस्तीफे से रिक्त हुई थी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार अब स्थिति बदल गयी है। वर्ष 2009 के उपचुनाव में डि पल यादव सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बहू और एक सांसद की पत्नी के रुप में चुनाव लड़ रही थी लेकिन इस बार यदि वह चुनाव लड़ती है तो मुख्यमंत्री की पत्नी के रुप में लड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications