रेखा के शपथ ग्रहण में जया की ओर कैमरा, शिकायत खारिज

Jaya Bachchan
नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा की नवनिर्वाचित सदस्‍य बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा जिस समय अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले रही थीं, उस दौरान सीधा प्रसारण कर रहा टेलीविजन कैमरा बार-बार जया बच्‍चन को फोकस कर रहा था। इस पर जया बच्‍चन ने आपत्ति जताई और राज्‍यसभा से इस मामले की शिकायत की, जिसे राज्‍य सभा ने खारिज कर दिया।

मंगलवार की दोपहर रेखा जिस समय राज्‍यसभा में शपथ ले रही थीं, उस समय जया बच्‍चन भी सदन में मौजूद थीं। रेखा को लेकर सदन के लोग खासे उत्‍साहित थे। पूरा मीडिया इस खबर की कवरेज कर रहा था। टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा था। लेकिन प्रसारण में जो खास था वो यह कि कैमरा बार-बार जया बच्‍चन की ओर घूम जा रहा था।

इस पर श्रीमती बच्‍चन ने आपत्ति जताई और बुधवार को राज्‍यसभा स्‍पीकर हामित अंसारी के कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी। सचिवालय ने मामले से यह कहकर पल्‍ला झाड़ लिया कि प्रसारण की जिम्‍मेदारी दूरदर्शन पर होती है, इसका राज्‍यसभा टीवी से कोई लेना देना नहीं। सचिवालय ने यह भी तर्क दिया कि यह खबर तथ्‍यात्‍मक रूप से गलत है।

वहीं संसदीय मामलों के राज्‍यमंत्री राजीव शुक्‍ला का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है, बल्कि मीडिया जया और रेखा के रिश्‍तों को लेकर टीआरपी बढ़ाने के लिए इन बातों को उछाल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+