थाने में नस काटकर पुलिस से पीछा छुड़वाया

Haryana Map
चंडीगढ़। महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में थाने पहुंचे एक युवक ने पुलिस से पीछा छुड़वानें के लिए अपने हाथ की नस काट ली। फिर क्या था, मामला उलटा न पड़ जाए, ऐसा सोच पुलिस ने उस लड़के को थाने से भगा दिया। बेवकूफी का शिकार हुई पंचकुला सैक्टर-16 की पुलिस चोकी में इंदिरा कालोनी पंचकुला में रहने वाले 22 साल के रवि को पुलिस एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में शनिवार को उठाकर लाई थी।

सुबह से लेकर शाम तक चोकी में इससे पूछताछ चलती रही। शनिवार देर रात को जब मौसम अचानक खराब हुआ तो पुलिस चौकी की बिजली गुल हो गई। पुलिस कर्मी चौकी का अंधेरा दूर करने में लग गए जबकि महिला से छेड़छाड़ करने की सुबह से चौकी में बैठ कर सजा भुगत रहे रवि ने अँधेरे की आड़ में कानून से बचने का एक ऐसा रास्ता चुना जो कानून की निगाह में गुनाह है।

बताया जा रहा है कि रवि ने अपने हाथ की नश काट ली जिसे देख कर पुलिस के होश फाख्ता हो गए। घबराई पुलिस ने रवि को अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां से डॉक्टरों ने कुछ समय बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। न ही पुलिस पीडि़त महिला से छेड़छाड़ के आरोप में रवि को सजा दे पाई और न ही चौकी में आत्महत्या करने की कोशिश का केस बना पाई।

फिलहाल पुलिस छेड़छाड़ के मामले में समझौता होने की बात बोल रही है। लेकिन दिन-रात वारदातों के साये में रहने वाली पुलिस एक अपराधी द्वारा उनकी आंखों के सामने किए गए अपराध से घबरा गई और बजाय मामला दर्ज करने के मामला को रफा दफा करने में जुट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+