उत्‍तर प्रदेश में आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़

Uttar Pradesh CM, Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में रोजगारी के लिये दर-दर भटक रहे युवाओं के लिये एक राहत भरी खबर है। बहुत जल्‍द ही उत्‍तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की बहार आने वाली है क्‍योंकि अखिलेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्तियों व नियुक्तियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की तैयारी कर ली है। यूपी सरकार ने कहा है कि अब विकास संबंधी योजनाओं को पूरा कराने व आम लोगों को गुणवत्‍तायुक्‍त व तत्‍परता से नागरिक सुविधाएं देने के लिये जरूरी हो गया है कि भर्तियां की जाये। इसके लिये मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद सरकारी विभागों को यह आदेश दिया है कि वह समय सारिणी बनाकर भर्ति का प्रस्‍ताव तैयार करें।

इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार ने नया आदेश जारी किया है और कहा है कि अब संबंधित विभाग चरणबद्ध तरीके से नई भर्ती करने के लिये अपने प्रस्‍ताव भेजे। ऐसा होने के बाद ही नियुक्तियों और भर्तियों पर लगी रोक के आदेश रद्द किये जायेंगे। विभाग यह भी देख लें कि पूर्ण क्षमता के साथ नागरिकों के महत्वपूर्ण काम करने के लिए कितने पदों की जरूरत है। अखिलेश सरकार ने 15 मार्च को एक आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई भर्तियों व नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। हालांकि लोकसेवा आयोग व अदालती आदेश से होने वाली भर्तियों पर रोक नहीं थीं।

आईए अब आपको उन सरकारी विभागों के बारे में बता दें जिसमें भर्तियां खाली है। प्रदेश में ग्राम विकास अधिकारी के 3328 पद है जिन्‍हे भरे जाने के लिये नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को प्रस्‍ताव भेज दिया गया है। वहीं पशु विभाग में वेटनरी अफसर के 148 व पशुधन अधिकारी के 1198 पद भरे जाने हैं। इसके अलावा वेटनरी फार्मेसिस्ट, पशुधन प्रसार अधिकारी, ट्रैक्टर चालक, प्रयोगशाला सहायक, चौकीदार के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में सहायक विकास अधिकारी कनिष्ठ लिपिक, आशुलिपिक, ग्राम विकास अधिकारी तथा समूह घ के पदों पर भर्ती किए जाएंगें।

बात अगर लोक निर्माण विभाग की करें तो इसमें अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता व मानचित्रकार व मेट के पद भरे जाएंगे। सिंचाई विभाग अवर अभियंता सहायक अभियंता तथा जिले, खंड व उपखंड स्तर के पद भरे जाएंगे। कृषि विभाग में विभाग का कहना है कि जिला, विकास खंड, ग्राम स्तर पर कई महत्वपूर्ण पद खाली होने के कारण रिक्त हैं। इससे विभाग का काम प्रभावित है। इसके अलावा राजस्व विभाग, माध्यमिक शिक्षा, पंचायतीराज विभाग में भी भर्तियों के प्रस्‍ताव भेजे गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+