पाकिस्‍तान: महिलाएं पुरूषों पर कर रही है तेजाब हमला

Acid Attack
लंदन। अबतक आपने पुरूषों द्वारा महिलाओं पर एसिड हमला किये जाने के बारे में ही सुना होगा लेकिन पाकिस्‍तान से एक चौकाने वाल सच सामने आ रहा है। यहां पर महिलाएं भी पुरूषों से बदला लेने के लिए एसिड हमला कर रही है। पाकिस्‍तान में महिलाओं पर तेजाब फेंकने और जबरन विवाह आम बात जैसी है, और इसको देखकर यहां का प्रशासन भी चुप्‍पी साधे रहता है।

न्‍यूज पेपर 'डेली मेल' ने महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्‍था औरत फाउंडेशन के हवाले से बताया कि पाक में सन 2011 में महिलाओं पर तेजाब फेंकने और जबरन विवाह के 8500 मामले सामने आए है। ऐसे अपराधों में दोषियों को 14 साल तक का सजा का भी प्रावधान है। शायद कानून का पालन न होने के कारण ही इस तरह के अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पुरूषों पर तेजाब फेंकने की घटना पाकिस्‍तानी डांसर की आत्‍महत्‍या करने के बाद से बढ़ी है। फखरा यूनुस नाम की इस महिला पर 12 साल पहले तेजाब फेंककर जला दिया गया था, जिसके कारण उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी। आरोपी उसका पति था जोकि पूर्व सांसद था।

अपने ऊपर बढ़ते जुल्‍म को देखते हुए महिलाओं ने भी इट का जबाव पत्‍थर से देना शुरू कर दिया और फिर महिलाओं द्वारा शुरू हो गया पुरूषों पर तेजाब का भयानक वार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+