समुद्री डाकुओं का कहर, किया जहाज का अपहरण

इस जहाज पर 26 लोगों का चालक दल सवार था। लाइबेरिया का एमटी सिमरनी नामक इस जहाज पर एक लाख 35 हजार टन तेल लदा हुआ
है। टैंकर ओमान से सोमानिया जा रहा था। पिछले दिनों इस इलाके से ऐसी घटनाए कम हुई थी। डाकूओं ने टैंकर को ओमान के तट से 630 किमी दूर अपने कब्जे में लिया है।
इस जहाज में 11 भारतीय, 14 फिलिपींस के और 1 रोमानिया का नागरिक सवार है। गौरतलब है कि सोमालियाई जलदस्यु जहाजों को बंधक बनाकर बदले में लाखों डॉलर की फिरौती वसूल करते हैं। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाईजेशन की रिपोर्ट के अनुसार सोमाली जलदस्युओं ने इस समय 17 जहाजों के साथ चालक दलों के लगभग 300 सदस्यों को बंधक बनाकर रखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications