मुझे मारने की सा‍जिश रच रही है चीनी सरकार: दलाई लामा

Dalai Lama
भारत में निर्वासित जीवन जी रहे तिब्‍बत के धर्म गुरू दलाई लामा ने कहा क‍ि चीनी एजेंट उनको मारने के लिए कुछ तिब्‍बती महिलाओं को प्रशिक्षित कर रहे है। उन्‍होंने कहा क‍ि चीन सरकार उनकी हत्‍या की साजिश रच रही है। दलाई लामा के सचिव ने बताया कि लामा द्वारा ऐसा खतरे का संदेश दिया गया है।

लामा ने कहा क‍ि उनकी हत्‍या की योजना को अमली जामा पहनाने के लिए चीनी एजेंट एक तिब्‍बती महिला को प्रशिक्षण दे रहे है। उन्‍हें श्रद्धालु के रूप में जहर देकर मारने की कोशिश की जाएगी। धर्मशाला में ही विस्‍थापित तिब्‍बत सरकार का मुख्‍यालय है। एक न्‍यूज पेपर के द्वारा बातचीत में लामा ने कहा कि उनको इस बात की जानकारी तिब्‍बत से मिली है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' को दिए गये साक्षातकार में इलाई लामा ने कहा क उन्‍हें तिब्‍बत से सूचना मिली है कि उनको चीनी एजेंट जहर देकर मारने की फिराक में है, इसके लिए वह महिलाओं का सहारा लेंगे। इस समय दलाई लामा भारतीय सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर अति सुरक्षित मंदिर में रहते है

उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्‍यान दिया जाता है, समय-समय पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरूस्‍त की जाती है। उन्‍होंने कहा कि हमको मारने आने वाली महिलाए बालों और स्‍कार्फ में जहर लेकर आएंगी, और आर्शिवाद लेते समय हमको मारने का प्रयास करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+