अब कांग्रेस में गुटबाजी और संघर्ष नहीं होगा बर्दास्‍त: सोनिया

Congress President Sonia Gandhi
नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदो को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आदेश दिया है। सोनिया ने पार्टी कार्यकताओं से कहा कि आप लोग गुटबाजी और आपसी संघर्ष को छोड़कर एकजुट होकर जीत के लिए प्रयास करें।

उन्‍होंने कहा कि हमारे द्वारा किया गया संघर्ष ही हमारी जीत और हार तय करेगा। पार्टी में संघर्ष या गुटबाजी जैसी अनुशासनात्‍मक जैसी स्थिति को किसी भी हाल में बर्दास्‍त नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अपनी पार्टी की कमियों को ना देखे, बल्कि दूसरों के दागदार चेहरे को सामने लाये।

इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रणब मुखर्जी समेत पार्टी के कई आला नेता मौजूद थे। सोनिया ने बैठक के दौरान कहा कि उनकी सरकार देश के संघीय ढाचे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बैठक में जमकर प्रणव मुखर्जी की तारीफ की गयी, विरोधियों के द्वारा भी उनको राष्‍ट्रपति के रूप में देखे जाने की बात कही गयी।

केंद्र और राज्‍य संबंधो में चल रही खटास पर भी कई बैठक में चर्चा की गयी। सोनिया गांधी ने साल 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं को अभी से कमर कसने को कहा। कांग्रेस संसदीय दल को संबोधन के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी को चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+