विधायक ने बीडीओ से कहा इतने जूते मारूंगा कि अक्ल ठिकाने आ जाएगी

बीडीओ ने पंच शीलनगर के डीएम और एसपी को भी इस मामले में पत्र लिखा है। हालांकि सपा विधायक का कहना है कि बीडीओ ने मोबाइल पर उनके साथ बदतमीजी की है। बीडीओ रघुवीर सिंह अभी पंचशीलनगर जिले में गढ़ के साथ सिंभावली ब्लाक में तैनात हैं। डीएम-एसपी को भेजी चिट्ठी में उन्होंने कहा है कि 1 मई को वह गढ़ स्थित खंड विकास कार्यालय में बैठे शासकीय कार्य निपटा रहे थे। 11.12 बजे उनके मोबाइल 9719718081 पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। खुद को सपा विधायक बताने वाले ने कहा कि तुम मेरे कहने पर काम नहीं करते हो। पंचायत बक्सर की पुलिया टूटी थी, ठीक क्यों नहीं कराया। तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है। विधायक ने उनसे कहा कि तेरे इतने जूते मारूंगा कि अक्ल ठिकाने आ जाएगी। अगर थाने गया तो मैं तुम्हे सही कर दूंगा।
फोन पर मिली धमकी के बारे में सिंभावली और गढ़ के बीडीओ रघुवीर सिंह ने कहा ऐसे विधायक की धमकियों से वह डरने वाले नहीं है। हालांकि बैकफुट पर आ गए सपा विधायक उल्टा बीडीओ को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। विधायक के मुताबिक जब उन्होंने अति विनम्रता से उनसे कुछ काम करने के लिए कहा तो बीडीओ ने कहा कि एमएलए और एमपी के फोन आते रहते हैं। उन्हें सुनने लगूंगा तो काम हो गया।












Click it and Unblock the Notifications