चलती ट्रेन में मुफ्त इंटरनेट की सुविधा जल्द

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हावड़ा-राजधानी के तीन रैक को सैटलाइट से अपलिंक किया जाएगा। ट प्रोजेक्ट होने की वजह से यात्रियों से इंटरनेट चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
यात्री ट्रेन के टीटीई के मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल से कॉल करके पासवर्ड हासिल करेंगे और उसके जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर प्रोजेक्ट सफल रहा तो दूसरी ट्रेनों में भी सैटलाइट के जरिए इंटरनेट दिया जा सकेगा।
कुल मिलाकर देखा जाये तो रेलवे की यह योजना बहुत सफल होने वाली है, क्योंकि पिछले दो वर्षों में ट्रेन में लैपटॉप इस्तेमाल करने वालों की संख्या में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। ट्रेन में डाटाकार्ड के जरिये इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को दूर इलाकों में नेटवर्क की खासी दिक्कत होती है, लिहाजा यह सुविधा कारगर साबित हो सकती है।
हां एक बात यहां जरूर कहना चाहेंगे, वो यह कि इंटरनेट की सुविधा देने से पहले रलवे को ट्रेनों में लगे सॉकेट दुरुस्त करवा लेने चाहिये। अधिकांश ट्रेनों के एसी2 में तो इलेक्ट्रिक सॉकेट ठीक-ठाक हैं, एसी-3 में कई सॉकेट खराब रहते हैं, जबकि स्लीपर क्लास में तो मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करने की सुविधा पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications