निर्मल बाबा के समोसे पर रामदेव ने लगाई तीखी चटनी

बाबा रामदेव ने निर्मल बाबा पर चुटकी लेते हुए कहा कि समोसा चटनी और गोलगप्पे खाने से भगवान की कृपा नहीं मिलती, इसके साथ ही उन्होंने संसद, सत्ता के साथ ही उन कुर्सियों पर बैठे लोगो पर भी जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में भ्रष्टाचार और कालेधन पर सरकार के खिलाफ यात्रा के दौरान बयान में जमकर सरकार और निर्मल बाबा पर निशाना साधा।
रामदेव ने कहा कि समोसा खाकर कृपा नहीं हो सकती, अगर कृपा पानी है तो गरीब आदमी की सेवा करो क्योंकि नारायण का वास समोसा में नहीं नर में होता है। इसके साथ ही उन्होंने सांसदों पर हमला करते हुए कहा कि संसद में बैठे लोग सत्ता के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि 543 रोगी हिंदुस्तान चला रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग में अपने आंदोलन को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि सत्ता की कुर्सी बैठे लोग शैतान और हैवान हैं। बाबा रामदेव सांसदों पर इस कदर हमलावर हुए कि उन्होंने सांसदों को पैसों का यार और गुलाम तक कह डाला। बाबा रामदेव ने कहा कि संसद में बैठे लोग सत्ता के पात्र नहीं है।
हमने उन्हें कुर्सी पर बैठा दिया है लेकिन उन्हें कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। वो देश चल रहे हैं क्योंकि हमने ऐसा ही सिस्टम बनाया है। बेईमान, भ्रष्ट लोगों से संसद को भी बचाना है।
मालूम हो कि इससे पहले टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल भी सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। बीते 25 फरवरी को यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक चुनावी सभा में बोलते समय केजरीवाल ने कहा था कि संसद में लुटेरे बैठे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि संसद में हत्यारे और बलात्कारी बैठे हैं और उनसे उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। केजरीवाल के मुताबिक संसद का चरित्र बदलने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications