संसद भवन को आतंकी हमले से बचाएगा नया दस्ता

Security Force
दिल्ली (ब्यूरो)। संसद पर 2001 में आंतकी हमला और फिर पिछले दिनों अफगानिस्तान के संसद पर आतंकी हमले से भारत सरकार चौकन्नी हो गई है। इसलिए वह सिर्फ संसद की सुरक्षा के लिए एक नए दस्ते का गठन कर रही है जो सिर्फ और सिर्फ संसद की सुरक्षा में तैनात होगा।

गृहमंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस नए दस्ते के लिए हरी झंड़ी दे दी गई है। जल्द ही इसका गठन कर लिया जाएगा। इस दस्ते में 1500 जवान होंगे जो सीआरपीएफ से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किए होंगे। इस दस्ते का नाम पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप रखा गया है। यह फोर्स संसद परिसर की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहेगी।

अतिआधुनिक हथियारों से लैस कमांडो वाहनों से भी संसद परिसर पर नजर रखेंगे। इस दस्ते की कमान संसद के अतिरिक्त सचिव (सुरक्षा) के हाथों होगी। साथ ही अतिरिक्त सचिव दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के बीच समन्वय रखेंगे। इसमें तैनात कमांडो केवल चार वर्ष तक ही संसद की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। उसके बार फिर उन्हें मूल बटालियन में भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि संसद की सुरक्षा अभी सीआरपीएफ के ही हवाले है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2001 में आतंकवादियों के निशाने पर संसद परिसर के आने के बाद से ही सुरक्षा बंदोबस्त को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसी क्रम में यह नये दस्ते का गठन किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+