गुपचुप तरीके से हो रही हैं अन्ना-रामदेव की तैयारियां

सूत्रों ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का साथ मिलने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव अब आंदोलन को और धार देने में जुट गए हैं। इस बीच खबरें यह भी आयीं कि टीम अन्ना के सदस्य बाबा रामदेव से खुश नहीं हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
अगले चरण के आंदोलन की शुरुआत मई दिवस से करने जा रहे हैं। आंदोलन को धार देने के लिए अन्ना और रामदेव कई राज्यों का दौरा करेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र प्रमुख हैं। बाबा रामदेव इस दौरान कई जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही दर्जनों बैठकों में भी शामिल होंगे।
सूत्र बता रहे हैं कि जनलोकपाल और कालेधन के मुद्दे पर जहां रामदेव छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और यूपी की यात्रा करेंगे वहीं महाराष्ट्र में घर घर अन्ना घूमेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि इस खबर से महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार भी हिली हुई है क्योंकि सरकार को लग रहा है कि यदि अन्ना गली गली घूमें तो समझिए कि महाराष्ट्र से भी कांग्रेस का पत्ता गोल ही है। इसलिए सरकार अपनी मशीनरी का प्रयोग भी अन्ना के पीछे लगा रखी है कि कम से कम इससे सरकार को नुकसान हो। और यूपी जैसा हश्र महाराष्ट्र में न हो।
उधर, बाबा रामदेव के स्वयंसेवक भी 3 जून को जंतर-मंतर पर बाबा और अन्ना के एक दिन के अनशन कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार उनकी कोशिश है कि लोगों की संख्या इतनी अधिक बढ़ा दी जाए कि सरकार उसे कुचलने का साहस नहीं जुटा सके। अन्ना के पतंजलि आने के बाद से ही भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के स्वयंसेवक इस कार्य में लगे हुए हैं।
स्वयंसेवक देशभर में फैले अपने नेटवर्क के जरिए आंदोलन की रूपरेखा, उसके कार्यक्रम और बाबा की भावी योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं। बाबा के आंदोलन से किसानों व मजदूरों को जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर किसान व मजदूर नेताओं को भी इससे जोड़ा जा रहा है। सूत्र बता रहे है कि बाबा के जनजागरण की शुरुआत दुर्ग से होगी और वह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अलवर और झुंझुनू तक जाएगी। सभी जगहों पर उनकी सभाएं होंगी।












Click it and Unblock the Notifications