पाकिस्‍तान में दुर्घटनाग्रस्‍त विमान का ब्‍लैक बॉक्‍स मिला

Plane Crash
इस्‍लामाबाद। शुक्रवार को पाकिस्‍तान में हादसे का शिकार हुए भोजा एयरलाइंस के विमान का ब्‍लैक बॉक्‍स मिल गया है। ब्‍लैकबॉक्‍स बरामद होने के बाद जांच शुरु कर दिया गया है मगर अब भी यह रहस्‍य बना हुआ है कि विमान हादसे का शिकार हुआ कैसे।

मालूम हो कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कल शाम एक बोइंग 737 विमान खौफनाक हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार क्रू मेंबर्स सहित सभी 127 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गये सभी लोगों में से 40 लोगों की शिनाख्‍त कर ली गई है जिनमें से 23 लोगों के शव उनके परिजनों को भी सौंप दिया गया है।

पाकिस्‍तान सरकार ने अन्‍य मृत लोगों के डीएनए कराने का आदेश दिया है ताकि उनकी शिनाख्‍त हो सके। वहीं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस दुर्घटना पर शोक-संवदेना प्रकट की है। प्रधानमंत्री गिलानी ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। उल्‍लेखनीय है कि विमान शाम पांच बजे कराची से उड़ा था।

इसे शाम छह बजकर 50 मिनट पर इस्लामाबाद पहुंचना था। करीब 1 घंटा 40 मिनट का सफर पूरा करने के बाद विमान इस्लामाबाद एयरपोर्ट के करीब पहुंच भी गया था लेकिन शाम 6 बजकर 40 मिनट पर टुकड़ों टुकड़ों में बंट कर जमीन पर बिखर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+