फिनलैंड से आया भारत में आत्महत्या करने

पुलिस का कहना है कि वह रविवार सुबह टर्मिनल थ्री पर हंगामा कर रहा था। हिरासत में लेकर उसे फिनलैंड दूतावास को सौंपा गया था। बाद में वह फिर यहां पहुंचा और पार्किंग की छठी मंजिल से कूद गया। युवक टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था।पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे एयरपोर्ट स्थित पार्किंग की छठी मंजिल से विदेशी युवक के कूदने की सूचना के बाद टीम पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान फिनलैंड निवासी एपीई काअरलाले (27) के रूप में हुई। वह दिसंबर में छह माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। रविवार सुबह उसे टर्मिनल थ्री पर हंगामा करते समय हिरासत में लिया गया था।
पुलिस के मुताबिक, उसकी हरकतें विक्षिप्त की तरह थीं और वह किसी सवाल का जवाब भी ठीक से नहीं दे रहा था। उसे फिनलैंड दूतावास को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि वह दोपहर में फिर एयरपोर्ट पहुंचा और पार्किंग की छठी मंजिल पर पहुंच गया। डायल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने नीचे छलांग लगा दी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फिनलैंड दूतावास को सूचना दे दी गई है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications