पार्को से छेड़छाड पर माया की अखिलेश को खुली चुनौती

चुनाव में पूर्ण समर्थन पाने के बाद अखिलेश कई बार ऐसा कह चुके है कि पार्को में बनी मूर्तियों के साथ छेड़-छाड़ नहीं की जाएगी लेकिन पार्को में बची खाली जगह पर अस्पाल या कालेज खोले जाने की संभावना है। दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अखिलेश ने कहा कि जिन्होंने पत्थर की मूर्तिया लगवाई उनको जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
अखिलेश ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का नाम तो नहीं लिया लेकिन उदाहरण देते हुए कहा कि किसी ने जिंदा रहते ही अपनी मूर्ती लगवा दी थी। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार मूर्तियों और पार्को के निमार्ण में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इधर अखिलेश दिल्ली की मीडिया से बात कर रहे थे, उधर माया लखनऊ से गरज रही थी।
मायावती ने अखिलेश को खुनी चुनौती देते हुए कहा कि अगर पार्कों और मूर्तियों से किसी भी तरह की छेड़ छाड़ की गयी तो कानून व्यवस्था बिगड़ने पर जिम्मेदार सपा सरकार होगी। इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि किसी भी तरह के निर्माण कार्य को छेड़ा नहीं जाएगा, ये हम पहले ही कह चुके है लेकिन पार्क में खाली पड़ी 3,000 एकड़ जमीन पर कालेज या अस्ताल बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications