बेबी फैक्‍ट्री का भंडाफोड़, गर्भवती होने पर मिलता है 445 डॉलर

pregnant women
लागोस। नाइजीरिया की पुलिस ने एक गैरकानूनी अनाथाश्रम में छापेमारी कर वहां कथित तौर पर जबरदस्ती रखी गयीं लड़कियों को छुड़ाया। इन लड़कियों को यहां बच्चों को जन्म देने के लिए रखा गया था, बाद में उनके बच्चों को बेच दिया जाता था। सहायक पुलिस अधीक्षक ओएकाची ओरजी ने कल कहा कि हमने उरूआह इलाके में सूचना मिलने के बाद यह छापेमारी की।

ओरजी ने कहा कि 18 से 20 साल के उम्र की सात लड़कियों को छुड़ाया गया, इनमें से तीन लड़कियां गर्भवती थीं। इन सभी को चार अप्रैल को हुए छापेमारी अभियान में छुड़ाया गया। यहां कोई बच्चा बरामद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मामले के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अनाथाश्रम का मालिक, उसकी पत्नी और उसका एक सहयोगी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग लड़कियों को 445 अमेरिकी डॉलर की राशि देने का वादा कर उन्हें गर्भवती होने के लिए कहते थे। यह राशि उन्हें बच्चे के जन्म के बाद दी जाती थी। यह बच्चे कर्मकांडियों और नि:संतान दंपतियों को बेच दिए जाते थे।

नाइजीरिया में ऐसे कई बेबी फैक्टरी पाए गए हैं जहां बच्चों को अकसर नि:संतान दंपतियों को बेच दिया जाता है। बच्चे को जन्म दे चुकी एक लड़की ने कहा, डॉक्टर ने मुझे 445 अमेरिकी डॉलर दिए। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद बच्चा मुझसे ले लिया गया। इससे पहले भी पिछले साल अक्टूबर में पुलिस ने दक्षिणी राज्य अनामबरा में एक घर में किशोर उम्र की 17 गर्भवती लड़कियां पायी थीं।

कई महीने पहले भी 32 गर्भवती किशोर लड़कियों को दक्षिणी नाइजीरिया के एक संगठन के स्थलों से छुड़ाया था। संगठन पर इन लड़कियों पर अपना बच्चा बेचने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा था। पश्चिमी अफ्रीका में मानव तस्करी का कारोबार तेजी से फैल रहा है। यहां बच्चों को उनके परिवार से खदानों, फैक्ट्रियों और घरों में नौकर की तरह काम करने के लिए ले जाया जाता है। बाकियों को देह व्यापार में झोंक दिया जाता है, कुछ को प्रताडि़त किया जाता है या काला जादू के कर्मकांडों के नाम पर उनकी बलि दे दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+