बेंगलूरु के बाद मुंबई पहुंचा स्वाइन फ्लू, एक मौत

बीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनिल बांदीवदेकर ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, धुले से आई महिला की जेजे अस्पताल में मौत हो गई। पिछले सप्ताह मुंबई में तीन व्यक्तियों को स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही शहर में स्वाइन फ्लू अथवा एच1एन1 से पीडि़त रोगियों की तादाद बढ़कर 12 हो गई। तकरीबन एक वर्ष तक छिपे रहने के बाद एच1एन1 वायरस ने मुंबई में एक बार फिर दस्तक दी।
यह वायरस 2011 के उत्तराद्र्ध में नजर नहीं आया था, लेकिन इस वर्ष मार्च में पुणे में अचानक इसने धावा बोला और 95 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से पांच की मौत हो गई। मुंबई में भी तकरीबन एक वर्ष तक यह वायरस निष्कि्रय रहा। पिछले दो मामले जून 2011 में सामने आए थे, जब चांदीवली की एक 37 वर्षीय महिला और तारदेव की तीन वर्ष की एक बच्ची इसके शिकार बने थे। इससे पहले इस बीमारी से जुलाई 2010 में अंतिम मौत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications