गिलानी का बेटा पाकिस्तान छोड़कर भागा!

एएनएफ उनका नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में शामिल कर सकती है। इस लिस्ट में उनके नाम शामिल किए जाते हैं जिनके पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक लगानी होती है। मूसा के निजी सचिव ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि वह साउथ अफ्रीका गए हैं और उनके ब्रिटेन जाने की भी उम्मीद है। उन्हें हाल ही में नैशनल असेंबली के लिए चुना गया है।
सचिव ने कहा कि मूसा की यात्रा पहले से तय थी और वह 2 मई को पाकिस्तान लौट आएंगे। जबकि सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी लशारी भी अपना नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में जोड़े जाने से पहले देश छोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications