विधायक की पत्नी को बंधक ना बना ले माओवादी

आंध्र ओडिशा सीमा विशेष जोनल कमेटी (एओबीएसजेडसी) के माओवादियों ने मीडिया में एक पत्र जारी किया है जिसमें हिकाका की पत्नी कौशल्या से नक्सल प्रभावित नारायाणपतना इलाके में पहुंचने के लिए कहा गया है। माओवादियों ने उन 23 लोगों, जिन्हें रिहा करने का ओडिशा सरकार ने निर्णय किया था, तथा सात अन्य माओवादियों समेत 30 कैदियों के साथ वहां पर उन्हें पहुंचने के लिए कहा है।
एक वरिष्ठ माओवादी के नाम पर और मीडिया को संबोधित पत्र में कहा गया है कि विधायक की पत्नी के साथ नक्सलियों द्वारा नामांकित दो मध्यस्थकार बीडी शर्मा और दंडपानी मोहंती और कोरापुट के वकील निहार पटनायक भी होना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आई थी कि इतालवी नागरिक के अपहर्ताओं की ओर से जिन छह माओवादियों को रिहा करने की मांग की गई है, उनमें से पांच को रिहा करने पर सहमति हो गई है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य विधानसभा में एक वक्तव्य में कहा कि माओवादियों ने छह लोगों को रिहा करने की मांग की है। राज्य सरकार ने छह में से पांच को रिहा करने का फैसला किया है। राज्य सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए माओवादी नेता सब्यसाची पांडा ने शनिवार को धमकी दी थी कि अगर उनकी मांगें 96 घंटे के भीतर नहीं मानी गईं तो 54 वर्षीय इतालवी बंधक के साथ कठोर कदम उठाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications