कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दिखाई गई पोर्न फिल्म

प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के निर्देशक अजीत राय से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह बगैर कुछ बोले निकल गए। कुलपति ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है। फिल्मोत्सव में बालीवुड और सिनेमा जगत के कई नामी कलाकारों को बुलाया गया था।
इसके अलावा एक दर्जन से अधिक अंग्रेजी और हिंदी फिल्में विद्यार्थियों को दिखाने के लिए प्रदर्शित की गई। दौरान एक अंग्रेजी फिल्म ब्रदर्स इन ट्रबल भी दिखाई गई। दर्शकों ने बताया कि इस फिल्म में अंतरंग दृश्य थे। उस समय सिनेमा से जुड़ी कई नामी हस्तियों के अलावा, कई शिक्षक परिवारों के साथ आए थे, जबकि सदन में शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भी मौजूद थीं।
इस पूरे मामले के बाद शनिवार को हुई कलाकारों की प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के निर्देशक अजीत राय से पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वह वहां से निकल गए। कुलपति ने दिया जांच का आश्वासन कुवि के कुलपति ने कहा कि प्रशासन की ओर से इस प्रकार का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। अगली बार से फिल्में दिखाने से पहले एक कमेटी बनाई जाएगी, जो तय करेगी कि फिल्म फेस्टिवल में किस तरह की फिल्में दिखाई जाएं।
उन्होंने कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए जांच की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने संस्थान के निदेशक को तुरंत तलब किया।












Click it and Unblock the Notifications