सियाचिन में भयानक हिमस्खलन, 135 पाकिस्तानी सैनिक दफन!

हिमस्खलन के बाद इस क्षेत्र में राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। हिमस्खलन की घटना में जनहानि होने की रिपोर्ट है लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पायी है। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्यारी में महत्वपूर्ण बटालियन मुख्यालय स्थित है और एक समय में यहां पर करीब तीन हजार सैनिक तैनात थे।
जम्मू कश्मीर सीमा पर संघर्षविराम होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने सैनिकों की संख्या मैं कटौती कर दी थी। सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे उंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। इस क्षेत्र में जितने सैनिक संघर्ष में नहीं मारे गए उससे अधिक खराब मौसम के चलते मारे गए हैं।
पाकिस्तानी सेना के मेजर-जनरल अजहर अब्बास ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि आज सुबह लगभग 6 बजे एक सेना मुख्यालय बर्फ की चपेट में आ गया, जिसके कारण इसमें 135 से ज्यादा सैनिक लापता हो गये। इस घटना से भारी संख्या में जनहानि होने की रिपोर्ट है लेकिन अब इसके संख्या की प्रशासनिक रूप से पुष्टि नहीं की गयी है। इस घटना पर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications