कांग्रेस की समीक्षा बैठक में सलमान हो सकते हैं निशाने पर

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि यूपी चुनाव के प्रभारी रहे महासचिव दिग्विजय सिंह इस बैठक में भाग नहीं लेंगे। इसका सबसे बड़ा कारण उनका विदेश में होना भी है। पर बताया जा रहा है कि वे जानबूझकर बैठक में अनुपस्थित रहना चाहते हैं। यही कारण है कि पहले 30 मार्च को होने वाली बैठक को उन्होंने नवरात्र के बहाने टलवा दिया था। फिलहाल बैठक के बाद ही दिग्विजय सिंह देश लौटेंगे।
सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में सबसे ज्यादा भद्द कानूनमंत्री सलमान खुर्शीद की पिट सकती है क्योंकि चुनाव के दौरान उनके विवादास्पद बयान और कई नेताओं के पत्र उनके खिलाफ हैं। बटला हाउस कांड पर सोनिया के आंसू और मुस्लिम आरक्षण पर उनके हठीले बयानों को सवर्णों और पिछड़ों के कांग्रेस से बिदकने का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इसी तरह बेनी प्रसाद वर्मा व प्रदेश के दूसरे नेताओं से भी कुछ कठोर सवाल पूछे जा सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर सभी मंत्री और सांसद अपने जवाब तैयार करने में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications