नए आर्मी चीफ पर लगा फर्जी मुठभेड़ का आरोप

मौजूदा आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह 31 मई को रिटायर हो रहे है, इस कारण सरकार ने जनरल बिक्रम सिंह को नियुक्त करने का फैसला किया है। इससे पहले जनरल वीके सिंह के उर्म विवाद के बाद अब सेना टुकड़ियों मूवमेंट का मामला सामने खड़ा हो गया है। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने यह दावा किया है कि 16 और 17 जनवरी की रात भारतीय सेना की दो टुकडि़यां केंद्र सरकार को बिना बताये दिल्ली की तरफ बढ़ रहीं थी और राजधानी के बेहद करीब तक आ चुकीं थी।
अखबार की मानें तो इनमें एक टुकड़ी 33वीं आर्मर्ड डिविजन की मेकेनाइज्ड इनफैन्ट्री थी जो हिसार से दिल्ली की तरफ बढ़ रही थी। उसी समय आगरा से भी 50 पैरा ब्रिगेड की एक टुकड़ी दिल्ली की तरफ बढ़ रही थी। हालांकि सरकार और रक्षा मंत्रालय ने अखबार के इस दावे को खारिज कर दिया है। रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा ने कहा कि यह सेना का रूटीन अभ्यास था।












Click it and Unblock the Notifications