लादेन की बीवियों-बेटियों को मिली 45 दिन की कैद

बेगम अलकायदा के वकील मुहम्मद आमिर खलील ने बताया कि ओसामा की तीन पत्नियों अमल अब्दुलफताह, खरिया हुसैन सबीर और सिहम शरीफ तथा दो बेटियों मरियम और सुमैया को 45 दिन की सजा सुनायी गयी है। दीवानी अदालत के न्यायाधीश शाहरूख अजरुमंद ने उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
वकील ने बताया कि जुर्माना पहले ही चुकाया जा चुका है। महिलाओं की सजा पूरी होने पर उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा। इनके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई इस्लामाबाद के जी 6 सेक्टर के उस घर में चली जहां इस समय ओसामा के परिवार वालों को रखा गया है। पाक अधिकारियों ने इस घर को ही उपकारावास घोषित कर दिया है।
सुनवाई के दौरान दर्जनों पुलिस कमांडर इनकी सुरक्षा में लगी रही। मीडिया को इस घर में जाने की अनुमति नहीं थी इसलिए उन्हें सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। खलील ने कहा कि 45 दिन की सजा मार्च से शुरू होगी क्योंकि मार्च से ही ये बंधक चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications