टाट्रा ट्रक घोटाला: सीबीआई ने रवि ऋषि को भेजा लुक आउट नोटिस

सीबीआई ने रवि ऋषि का पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिया है। आपको बता दें कि वेक्ट्रा ग्रुप पर सेना को टाट्रा ट्रक आपूर्ति करने में अनियमितता बरतने का आरोप है।
जानकारी के लिए बता दें कि रवि ऋषि वेक्ट्रा ग्रुप के मालिक हैं औऱ टाट्रा होल्डिंग्स के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
चार हजार करोड़ का ग्रुप वेक्ट्रा भारत औऱ पूर्वी यूरोप में काम करने वाली 18 कंपनियों से मिलकर बना है। रवि ऋषि ने आईआईटी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और 1985 से लंदन में रह रहे हैं।
गौरतलब है कि यह पूरा मामला इसलिए गर्माया हुआ है क्योंकि सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने खुलासा किया था कि उन्हें घटिया दर्जे के ट्रकों की खरीदने के लिए 14 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। जिसके बाद से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications