मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए अजमेर शरीफ आयेंगे जरदारी

अपने कार्यक्रम और इच्छा के बारे में उन्होंने भारत सरकार को बता दिया है। अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चला तो उनकी यात्रा 8 अप्रैल के आस-पास हो सकती है। खैर जरदारी के आगमन पर अभी भारत सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।
खबर है जरदारी अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को खोलने के लिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया हुआ है। इसके लिए कहा जा रहा था कि पाकिस्तान में तख्ता पलट के डर से जरदारी बार-बार दुबई चले जा रहे हैं जबकि जरदारी कहते हैं कि उनकी तबियत ठीक नहीं है इस लिए वो दुबई जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications