'नेता होते कौन हैं हमसे सवाल करने वाले'

Team Anna
नई दिल्ली। जहां सांसदो ने अन्ना टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वहीं टीम अन्ना अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने किसी के खिलाफ कुछ गलत नहीं कहा है।

हमने अपनी बात रखी थी जिसे सुनकर लोग भड़क गये इसमे हम क्या कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लोगों के जेहन में वही सारे सवाल अब भी बरकरार हैं। वे जानना चाहते हैं कि सांसद और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या कदम उठा रहे हैं? क्या भविष्य में भी बिल फाड़े जाएंगे। क्या भविष्य में भी माइक और कुर्सियां तोड़े जाएंगे।

संसद में इस संबंध में चर्चा से पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया कि क्या अच्छे सांसद आपराधिक छवि वाले 162 सांसदों का साथ देंगे या फिर वे संसद को स्वच्छ बनाने की मांग करेंगे। वहीं, समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी कह दिया है कि राजनेता उनसे सवाल करने वाले कौन होते हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं का यह रवैया संविधान का अपमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+