टीम अन्ना के खिलाफ सारे सांसद एक, कहा अपमान बर्दाश्त नहीं
यह भी तय हुआ कि टीम अन्ना के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। जबकि शरद यादव संसद में सर्वदलीय प्रस्ताव लेकर आएंगे। हालांकि टीम अन्ना का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है। जहां विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि जिस संसद में वो लोग लोकपाल बिल लाने की बात कर रहे है उसी संसद को गालियां दे रहे हैं, यह बर्दाश्त के बाहर है। सुषमा ने कहा कि अन्ना हजारे ने दिशा खो दी है।
सुषमा ने कहा कि अन्ना को अपने दायरे में रहना चाहिए। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि 14 मंत्रियों सहित 165 संसद सदस्य भ्रष्ट और बलात्कारी हैं। सबसे ज्यादा तल्ख अंदाज में जेडीयू सांसद शरद यादव नजर आयें। जिनकी क्लीपिंग को रविवार को अन्ना के अनशन के दौरान लोगों को दिखाया गया था जिसके बाद टीम अन्ना के सदस्य मनीष सिसोदिया ने भरे मंच से कहा था कि इसे कहते चोर की दाढ़ी में तिनका...। जिसके बाद तो शरद यादव का गुस्सा जैसे सातवें आसमान पर आ गया।
उन्होंने कहा हम उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और वो हमें ही गरिया रहे हैं। गौरतलब है कि शरद यादव उन नेताओं में हैं जो पिछले साल अन्ना हजारे के अनशन में शिरकत करने जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम पिछले 30 सालों से भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। हम गरीबों और किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैंने अन्ना का समर्थन किया लेकिन उनकी हर मांग से सहमत नहीं हो सकता।













Click it and Unblock the Notifications