'यूपी की जेल में धड़ल्ले से होता है महिलाओं का शोषण'

शनिवार शाम को रघुराज प्रताप सिंह लखनऊ के नारी बंदी गृह का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने कैदियों को परोसे जा रहे खाने को भी खराब पाया जिसके बाद उन्होंने जेलर को सस्पेंड करने का आदेश दिया। इसी कारण उन्होंन जेलर और डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया।
आपको बता दें कि जेल मंत्री बनने के बाद राजा भैया ने कहा था कि मैं तो जेल के कोने-कोने से वाकिफ हूं क्योंकि मैं बसपा के दो शासनकाल में करीब 26 महीने जेल में रहा हूं। मैंने देखा है कि किस तरह जुर्माने का थोड़ा सा पैसा जमा न कर पाने के कारण पूरी सजा काटने के कारण लोग तय समय से अधिक तक जेलों में सड़ते रहते हैं।
जेल में किस तरह से लोग कैदियों से पेश आते हैं इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। खैर शनिवार को जिस तरह से उन्होंने महिला कैदियों के बारे में बयान दिया उससे तो यही लगता है कि वो कड़े फैसले लेने में पीछे नहीं हटने वाले।












Click it and Unblock the Notifications