आतंक के बाद अब पूरी दुनिया में पोलियो फैला रहा है पाकिस्‍तान

Pakistan
इस्‍लामाबाद। अब तो पाकिस्‍तान पर दुनिया भर में आतंकवाद फैलाने के आरोप लगते आ रहे थे मगर अब उसपर दूसरे देशों में पोलियों वायरस फैलाने के आरोप लग रहे हैं। जी हां पाकिस्‍तान को दूसरे देशों में पोलियो वायरस फैलाने का जिम्‍मेदार माना जा रहा है। दरअसल एक समाचार पत्र ने इस बात का खुलासा किया है और वायरस फैलाने का अंदेशा जताया है।

'डेली टाइम्‍स' नामक न्‍यूज पेपर में प्रकाशित खबर की मानें तो पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के खराब परिणामों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि अगर पाकिस्तान इस वायरस को नियंत्रण करने में विफल रहता है, तो उसे विदेश यात्राओं, वीजा और अन्य प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

रपट में कहा गया है कि वास्तव में स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है क्योंकि सऊदी अरब ने देश में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के लिए अपना देश छोड़ने से पहले टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है। दूसरे देश भी यही तरीका अपनाने की सोच रहे हैं, जिसके कारण पाकिस्तानी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। समाचार पत्र के सम्पादकीय के मुताबिक, "यह पाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिदगी का मामला है क्योंकि वह विश्व के उन दो देशों में से एक है, जहां आज भी पोलियो प्रबल रूप में मौजूद है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+