पाकिस्तान भारत से लेना चाहता है पेट्रोल

पाकिस्तान में ईंधन की किल्लत है और वह भारत से टैंकर के जरिए जल्द से जल्द अगले महीने से ही पेट्रोल आयात शुरू करना चाहता है लेकिन इससे पहले गुणवत्ता और मात्रा के लिहाज से आपूर्ति जैसे मुद्दों पर गौर किया जाना है। भारत ने सैद्धांतिक तौर पर भठिंडा से पाकिस्तान को ईंधन आपूर्ति की मंजूरी दे दी है, जहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड अपने एक तेलशोधक संयंत्र का परिचालन शुरू करने वाली है।
इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) का भठिंडा में एक ईंधन डिपो है जो पाकिस्तान को पेट्रोल और अन्य उत्पादों की आपूर्ति कर सकता है। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान अन्य ईंधन का भी आयात करना चाहता है, लेकिन फिलहाल उसे सिर्फ पेट्रोल की जरूरत है। दोनों देशों के अधिकारी अगले महीने इस प्रक्रिया को अंतिम स्वरूप देने पर विचार करेंगे।
सबसे बड़ी बाधा ईंधन की गुणवत्ता की जरूरत का सवाल है क्योंकि पाकिस्तान में यूरो-2 श्रेणी का ईंधन बेचा जाता है, लेकिन भारत के तेलशोधक कारखानों में यूरो-3 और चार श्रेणी के पेट्रोल और डीजल का उत्पादन होता है।












Click it and Unblock the Notifications