लोकपाल पर सर्वदलीय बैठक खत्म, 4 मुद्दों पर संशोधन उभरे

बैठक के बाद माकपा के सीताराम येचुरी ने कहा कि लोकपाल और मजबूत होना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि वे बैठक से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते राज्यसभा में लोकपाल बिल नहीं आएगा। लोकपाल पर बैठक में सीपीएम ने चार मुद्दों पर संशोधन की मांग की है। उनका कहना है कि कोरपोरेट को भी लोकपाल में रखा जाए। राज्य में लोकायुक्त हों, इसके बनाने का अधिकार राज्यों को होना चाहिए और लोकपाल की नियक्ति की प्रक्रिया लोकतांत्रिक होनी चाहिए।
गौरतलब है कि विपक्ष के प्रहार के चलते इस बाऱ फिर से लोकपाल बिल ना अटक जाये इसलिए प्रधानमंत्री ने आज दिन के 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलायी थी। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई थी कि इस पहल से शायद लोकपाल बिल राज्यसभा में पारित हो जाये। लोकसभा में तो कांग्रेस ने जैसे-तैसे करके लोकपाल बिल को पास करा लिया था लेकिन मामला रा्ज्यसभा में अटक गया जहां यूपीए बहुमत में नहीं है।
इसलिए उसने बिना वोटिंग के ही शीतकालीन सत्र में लोकपाल बिल को टाल दिया था। लेकिन एक बार फिर से अन्ना हजारे के अनशन से मामला बिगड़ ना जाये इसलिए सरकार ने आज बैठक बुलायी थी।












Click it and Unblock the Notifications