ऑनलाइन बुक होगें सुपर लग्जरी बस के टिकट

Bus
चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने यातायात सुविधाओं को और सुदृढ व सुगम बनाने के मद्देनजर रखते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों के बेडे में और 25 नई सुपर लग्जरी वोल्वो बसों की सेवा देने की घोषणा की है। हरियाणा रोडवेज की इस सुपर लग्जरी वोल्वो बस सेवा की शुरूआत हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडड़ा2 अप्रैल को नई दिल्ली में करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य यातायात के महानिदेशक अरूण कुमार ने बताया कि इन बसों में आनलाईन टिकटों का आरक्षण 28

मार्च से करवाया जा सकता है और टिकटों का आरक्षण 10 दिन पहले करवाने के साथ-साथ मन-पसंद सीटों के लिए चार टिकट अलग से उपलब्ध भी होगी। इन बसों में चंडीगढ से दिल्ली का किराया 510 रुपए होगा और 75 प्रतिशत सीटें विभाग की बेवसाइट www.hartrans.gov.in पर आनलाईन आरक्षित करवाई जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि यह सेवा यात्रियों के लिए 3 अप्रैल को मध्य रात्रि से उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस सेवा के अंतर्गत 25 सुपर लग्जरी मल्टी-एक्सल वोल्वो बसों का बेडा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 16 चक्कर हैं जिनमें से 9

चक्कर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और गुडगांव के होंगें। इन वोल्वो बस सेवाओं में मंाग और यातायात भार को देखते हुए आगे विस्तार भी किया जाएगा। इन सभी बसों में वातानुकूलित और हीटिंग प्रणाली भी होगी। उन्होंने बताया कि इन

बसों में एक एलईडी स्क्रीन भी लगी होगी जो यात्रियों को आने वाले स्थान की जानकारी देगी। बसों में सभी सीटों के साथ मोबाइल और लैपटाप चार्जर की सुविधा भी होगी और पर्याप्त सामान रखने का स्थान भी होगा। इन बसों में आरामदायक व पैरों को

सहायता देने वाली 49 यात्री सीटें हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों के मनोरंजन के लिए इन बसों में डीवीडी प्लेयर और फोल्डिंग एलसीडी भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को इन बसों में हिन्दी व अगे्रंजी में समाचार-पत्र के अलावा प्रत्येक यात्री को मिनरल पानी की एक बोतल व नैपकिन मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ के बीच की दूरी 4.30 से 5.00 घंटे के बीच की होगी जिसमें 20 मिनट का ठहराव करण झील,करनाल में होगा। इसके अलावा इंदिरा गांधी अंतर्राष्टरीय हवाई अड्ड़ा व गुडगांव जाने वाली वोल्वो बसों को यातायात

के अनुसार एक से 1.30 घंटे का अतिरिक्त समय लगेगा। अरूण कुमार ने बताया कि इस सेवा की शुरूआत हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडड़ा 2 अप्रैल को हरियाणा भवन नई दिल्ली से करेंगें और 3 अप्रैल ��ो अंतर्राज्यीय बस अड्ड़ा चंडीगढ से

मध्य रात्रि को इस सेवा की शुरूआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चंडीगढ से दिल्ली जाने का समय 00.00 बजे, 1.00 बजे, 6.00 बजे, 7.00 बजे, 8.00 बजे, 9.00 बजे, 11.00 बजे, 13.00 बजे,

14.00 बजे, 15.00 बजे, 16.00 बजे, 17.00 बजे, 19.00 बजे, 20.00 बजे, 22.00 बजे और 23.00 बजे है। इसी प्रकार दिल्ली से चंडीगढ जाने के लिए इन बसों का समय 00.30 बजे, 1.00

बजे, 2.00 बजे, 5.45 बजे, 6.45 बजे, 7.45 बजे, 8.45 बजे, 10.00 बजे, 11.30 बजे, 14.00 बजे, 16.00 बजे, 16.30 बजे, 17.30 बजे, 19.00 बजे, 22.30 बजे

23.30 बजे है। महानिदेशक ने बताया कि चंडीगढ से गुडगांव जाने का समय 00.00 बजे, 1.00 बजे, 7.00 बजे, 9.00 बजे, 14.00 बजे, 15.00 बजे, 16.00 बजे, 17.00 बजे और 20.30 बजे है।

वहीं, गुडगांव से चंडीगढ जाने का समय 00.30 बजे, 4.00 बजे, 7.00 बजे, 8.30 बजे, 14.00 बजे, 16.00 बजे, 21.00 बजे, 22.00 बजे और 23.00 बजे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+