मुझे साजिशन बदनाम किया जा रहा है: बाबा रामदेव
नई
दिल्ली। तहलका की छपी रिपोर्ट के मुताबिक बाबा रामदेव पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। जिसका खंडन करते हुए स्टार न्यूज पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह मामला साल 2004 का है, जिसे वो कोर्ट में जीत भी चुके हैं। यह साजिशन हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। id="toptextpromo">टैक्स
चोरी का मामला खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि वो सच और भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए उन्हें बदनाम और फंसाया जा रहा है। इस तरह की कोई बात नहीं है। उन्होंने स्टार न्यूज के माध्यम से तहलका को भी कहा कि बिना किसी साक्ष्य से किसी के खिलाफ कुछ नहीं छापना चाहिए। मीडिया को भी इस मामले में सजग होना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि लेकिन इस तरह की बातों से उनके हौसले पस्त नहीं होंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बाबा
रामदेव साफ किया कि वो समाजसेवी अन्ना हजारे के दिल्ली में होने वाले 25 मार्च को अनशन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम पहले से तय है इसलिए वह दिल्ली नहीं जा सकते हैं लेकिन भविष्य में वो अन्ना के साथ भ्रष्टतंत्र की लड़ाई मे जरूर शामिल होंगे। गौरतलब है कि अन्ना ने बाबा रामदेव ने अपने अनशन में आने के लिए बाबा रामदेव को न्यौता दिया था।











Click it and Unblock the Notifications