योग गुरू बाबा रामदेव पर लगा कर चोरी का आरोप

समाचार पत्रिका तहलका के मुताबिक बाबा रामदेव से जुड़े ट्रस्टों पर करोड़ो की टैक्स चोरी का आरोप है। तहलका पत्रिका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बाबा के ट्रस्टों ने 5 करोड़ रूपए की टैक्स चोरी की है। जिसके बारे में ना तो उनके पास कोई हिसाब है और ना ही वो इस बारे में वह बात करना चाहते हैं।
तहलका में जो रिपोर्ट छपी है उसके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2004-2005 में बाबा के दिव्य फॉर्मेसी ट्रस्ट ने 6,73,000 रूपए की दवाओं की बिक्री दिखाई जबकि 53,000 रूपए का ही बिक्री कर चुकाया।
सबको पता है कि बाबा रामदेव की दवाईयों की पूरे देश में बहुत मांग है। जिसे मनामने ढंग से योग गुरू की कंपनिया बेच रही है। जिस पर उत्तराखण्ड के सेल्स टैक्स अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने इस पर नजर रखी तो पाया कि मामला कुछ गड़बड़ है।
फिलहाल इस बारे में बाबा रामदेव की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन टैक्स अधिकारियों का कहना है कि उनके पास पूरे सबूत है कि बाबा ने भारी टैक्स नही चुराया है।












Click it and Unblock the Notifications