ममता के सगे मुकुल रॉय बनें रेलमंत्री, शपथ ग्रहण आज

Mukul Roy
नई दिल्ली। आखिरकार ममता बैनर्जी के आगे यूपीए सरकार ने घुटने टेक दिये और दिनेश त्रिवेदी का इस्तीफा मंजूर कर के मुकुल रेल को रेल मंत्री बना दिया। तृणमूल कांग्रेस के नेता और ममता बैनर्जी के बेहद करीबी मुकुल रॉय आज सुबह 10 बजे रेल मंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन अभी भी यह सस्पेंस बरकरार है कि बढ़ा हुआ रेल किराया वापस लिया जायेगा या नहीं?

क्योंकि सोमवार को ममता के तेवर तो यही बता रहे थे कि वो हर हालत में रेल किराया कम कराकर ही दम लेंगी। टीवी चैनलों में आ रही है खबरों के मुताबिक सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच हुई बैठक हुई है जिसमें सामान्य और स्लीपर क्लास के किराए में प्रस्तावित वृद्धि वापस लेने का अनुरोध किया गया है। ममता ने दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है। पार्टी ने कहा कि त्रिवेदी से संसदीय दल की बैठक में भाग लेने को कहा गया है।

कौन है मुकल रॉय?

ममता बैनर्जी के बेहद सगे मुकुल रॉय आज रेलमंत्री पद की शपथ लेंगे। मौजूदा दौर में मुकुल जहाजरानी राज्य मंत्री हैं। वैसे मुकुल रॉय बंगाल के व्यापारिक क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। मुकुल रॉय को ममता बनर्जी के सीएम बनने के बाद कार्यवाहक रेल मंत्री बनाया गया था।

उसी दौरान 11 जुलाई 2011 को असम में गुवाहाटी-पुरी एक्सप्रेस रेल हादसा हुआ था। तब पीएम मनमोहन सिंह ने उन्हें घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया था लेकिन मुकुल रॉय घटनास्थल पर नहीं गये थे जिसके कारण रेलमंत्री पद दिनेश त्रिवेदी को दे दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+