श्री श्री रविशंकर को भरोसा, अखिलेश करेंगे विकास

sri sri ravishankar
लखनऊ। अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने भरोसा जताया कि नयी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश भी अब गुजरात और बिहार की तरह विकास के पथ पर आगे बढे़गा। श्री श्री रविशंकर ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है और हमें भरोसा है कि बिना किसी दबाव के तथा जाति धर्म को किनारे करते हुए वे प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जायेंगे।

उन्‍होंने कहा कि कल उनकी युवा मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी तथा जनता को उन पर बहुत भरोसा है। उन्होंने कहा कि हम अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के साथ थे तथा आज भी उनके साथ हैं। भ्रष्टाचार की लड़ाई में रामदेव जी तथा मेरा लक्ष्य एक ही है। फर्क सिर्फ अपने-अपने काम करने के ढंग का है।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि माओवादी भी अच्छे लोग हैं, पढ़े लिखे हैं बस केवल हिंसा के रास्ते में फंस गये हैं, जो गलत है। वह 16 जिलों की जनजागरण यात्रा के मार्ग पर सोमवार को राजधानी लखनऊ में थे तथा कल अमेठी में अपनी यात्रा का समापन करेंगे। गौरतलब है क‍ि इससे पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने पाकिस्तान के छात्रों को प्रेम, शांति एवं सहनशीलता का संदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+