लादेन की बीवियां बनी एक-दूसरे के खून की प्यासी

पाकिस्तानी अखबार (द सन) के अनुसार लादेन की दोनो बीवियां हिरासत में आपस में लड़ा करती है। बड़ी बीवी ने आरोप लगाया है कि छोटी बीवी हर वक्त लादेन के साथ रहा करती थी। पिछले साल ऐबटाबाद की हवेली में लादेन को अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराया था। उसके मारे जाने के बाद उसकी बड़ी, छोटी और एक अन्य बीवी के साथ ही उसके आठ बच्चे भी हिरासत में है।
पाक प्रशासन ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है लादेन की बड़ी बीवी (61 वर्षीया) खैरियाह और छोटी बीवी (29 वर्षीया) अमाल को अकेला न छोड़ा जाए। दोनो एक दूसरे के खून की प्यासी है। छोटी बीवी अमाल ने भी खैरियाह को लादेन का हत्यारा बताया है। खैरियाह ने अमाल को वेश्या बताते हुए कहा कि वह हमेशा उससे चिपकी रहती थी।












Click it and Unblock the Notifications