जहरीले रंग से एक की मौत 170 भर्ती

holi
मुंबई। मुंबई के धारावी इलाके में आज होली की खुशियों में उस वक्त भंग पड़ गया जब विषाक्त रंग के शिकार 170 से अधिक लोगों को एलर्जी की शिकायत हुई और इसमें से अधिकतर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इममें से एक 13 साल के बच्‍चें ने दम तोड़ दिया, और कई की स्‍थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बीमार हुए लोगों में अधिकतर बच्चे हैं। सायन स्थित लोकमान्य तिलक नगर निकाय अस्पताल में मौजूद एक सूत्र ने बताया कि अस्पताल में जहरीले रंग के संक्रमण के 170 मामले आये।

उन्होंने बताया कि बच्चों को कम से कम एक दिन के लिए निगरानी में रखा जाएगा। यह घटना आज दोपहर बाद धरावी के शास्त्रीनगर इलाके की है जिस वक्त होली का उत्साह चरम पर था तभी रंग के कारण अधिकतर लोगों ने एलर्जी की शिकायत की। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि पीडि़त लोगों को चक्कर आने और उल्टी की शिकायतें हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने के बाद कुछ मामले गंभीर थे लेकिन उपचार के बाद उन मरीजों की हालत अब स्थिर है। अस्पताल में भर्ती लोगों में 9 से 10 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे उन दुकानों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जहां से रंग खरीदे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+