ये देखिए मुलायम के गुंडाराज की झलक, पहले दिन गईं 2 जानें

मंगलवार को संभल और फिरोजबाद में जमकर उत्पात मचा। जिसमें संभल में 7 वर्षीय बच्ची की जीत के जश्न में मौत हो गई। जबकि फिरोजाबाद में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में हुई झड़प में शानू नाम के एक एसपी कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई।
मंगलवार को चुनावों के नतीजे आते ही सपा कार्यकर्ताओं ने दबंगाई दिखानी शुरू कर दी थी। एसपी कार्यकर्ता सबसे पहले झांसी में बेकाबू हुए जहां उन्होंने एसपी कार्यकर्ता की हार की खीझ मीडियाकर्मियों पर निकाली। एसपी कार्यकर्ताओं ने मुलायम के गुंडाराज की हद तो तब हो गई जब 4000 कार्यकर्ताओं ने मिलकर 20 मीडियाकर्मियों को बंधक बना लिया।
आगरा में बसपा के सांसद के घर पर सपाईयों ने पथराव किया और जमकर बवाल काटा। इस मामले में बीएसपी सांसद ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। मगर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
बहुमत में आते ही अखिलेश यादव ने कहा था कि गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस घटना को अपनी पार्टी को बदनाम करने वाला कदम बताया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस गुंडागर्दी में पार्टी के जो भी कार्यकर्ता शामिल हैं उन्हें पार्टी से बर्खास्त किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications