सिर पर टोपी लाल और साइकिल ने पकड़ी रफ्तार

Akhilesh Yadav |
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में लग रहा है कि होली से पहले लाल टोपी पहनने वाले मुलायम सिंह यादव की साइकिल स्‍पीड पकड़ती दिख रही है। जो अभी तक के रुझान आ रहे हैं उसमें यह साफ है कि मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। 403 सीटों में से लगभग 200 सीटों पर सपा बढ़त बना चुकी है।

जिस तरह से अभी तक की काउंटिंग के रुझान सामने आ रहे हैं उससे यह बात साफ हो रही है कि मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव भी उम्‍मीदों पर खरे उतरते दिखाई दे रहे हैं। चुनावों से पहले उन्‍होंने जो वे जनता के बीच क्रांति रथ लेकर निकले थे उसने क्रांति ला दी है। उस क्रांति रथ में उमड़ी भीड़ को वे वोट में बदलने में कामयाब रहे हैं।

मुलायम सिंह यादव इन चुनावों में भले ही 202 का जादुई आंकड़ा भले ही न छू पाएं मगर वे कांग्रेस से समर्थन पाकर सरकार बनाने में कामयाब होते दिख रहे हैं। शुरुआत से एक्जिट पोल के नतीजों में उन्‍हें लगभग 180 सीटें मिलती दिखाई दे रहीं थीं। जिसके काफी हद तक वे आस-पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।

होली आने को अभी 3 दिन बाकी हैं। मगर उससे पहले ही मुलायम सिंह यादव की होली हो गई है। जिस तरह से यूपी में चुनावों के रुझान आ रहे हैं उसके अनुसार पार्टी में होली का माहौल तैयार हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+