भगवान भरोसे कांग्रेस पार्टी, हवन-पूजा शुरू

लखनऊ। पांचो विधानसभा चुनावों की गिनती शुरू हो गयी है और कांग्रेस कार्यालय में हवन-पूजा शुरू हो गयी है। इस समय कार्यालय में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो राहुल गांधी की मेहनत रंग लाये इस लिए वो भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी भी भगवान हनुमान जी के दरबार में मत्था टेकने पहुंती। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मंदिर आना कोई खास बात नहीं है वो तो हर मंगलवार को हनुमान जी का दर्शन करती है और इस बार भी मंगल है इसलिए वो दर्शन करने आयी है इसे किसी और एंगिल से ना जोड़ कर देखा जाये।

रीता ने कहा कि उनकी और पार्टी ने पूरी मेहनत की है अब फैसला जनता के हाथ में हैं जो वो देगीं हम सराखों से स्वीकार करते हैं। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी की मेहनत रंग लायेगी और कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के लिए 168 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, गोवा और मणिपुर के 690 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न हुए मतदान की मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। क्लिक करें : लाइव- पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव परिणाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+