पंजाब की राजनीति में लगातार दूसरी बार गरजे बादल

Parkash Singh Badal
चंडीगढ़। पंजाब में इस बार हुए विधानसभा चुनावों को इतिहास में जगह मिलने जा रही है। राज्‍य में प्रकाश सिंह बादल की अकाली दल और भाजपा के गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्‍ता हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का जादुई आंकड़ा गठबंधन सरकार ने छू लिया है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस को इस बार राज्‍य में करारा झटका लगा है।

इससे पहले यह कभी नहीं हो पाया था कि कोई पार्टी लगातार दो बार सरकार बनाने में कामयाब रही हो। पंजाब की जनता हर बार नई सरकार के लिए वोट करती थी। इस बार भी चुनावों से पहले कांग्रेस और अकाली व भाजपा गठबंधन में कड़ी टक्‍कर की बात कही जा रही थी। मगर जो नतीजे सामने आए वह चौंकाने वाले थे।

कांग्रेस के लिए पंजाब में मिली यह हार वाकई आंखें खोलने वाली है। यहां उसे 50 सीटें भी हासिल नहीं हो पाईं। यहां अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 67 सीटें हासिल हुईं।

अपनी इस जीत पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें उम्‍मीद थी कि पंजाब की आवाम भ्रष्‍टाचार व महंगाई के खिलाफ वोट करेगी।

वहीं कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने चुनावों के नतीजों पर निराशा जाहिर करते हुए अपनी हार मान ली है। उन्‍होंने कहा कि हम इस हार की समीक्षा करेंगे। इतना ही नहीं इन चुनावों में उनके बेटे को भी हार मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+